29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप में मेजबान देश न्यूजीलैंड ने शानदार आगाज किया है। हैना विल्किनसन के एकमात्र गोल से न्यूजीलैंड की महिला फुटबॉल टीम ने विश्व कप में इतिहास रच दिया। आकलैंड में 42,000 दर्शकों के सामने नार्वे को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस बार फीफा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में महिला फुटबॉल विश्व कप आयोजन किया है। 32 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। आयरलैंड ने पहली बार फीफा वर्ल्ड में हिस्सा लिया है। न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला नार्वे के साथ था। इस मैच को देखने के लिए देश के प्रधान मंत्री क्रिस हिपकिंस ने ईडन पार्क में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैनटिनो के साथ मैच देखने पहुंचे। न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों की याद में एक पल का मौन रखा गया।

नार्वे बना था 1995 विश्व चैंपियन

गौरतलब हो कि न्यूजीलैंड ने पिछले पांच बार टुर्नामेंट के अपने 15 मैचों में से कोई भी नहीं जीता था। 1995 में विश्व चैंपियन रही नार्वे टीम को 1-0 से हराकर विश्व कप में अपना पहला मैच जीता। आकलैंड के स्टेडियम में पहली बार लगभग 42,137 रिकॉर्ड दर्शक मौजूद रहे। यह पहली बार था जब पुरुष या महिला फुटबॉल टीम का मैच देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थि हुए थे।

हैना ने 48वें मिनट में दागा गोल

महिला विश्व कप के पहले मैच में मात्र एक ही गोल हो सका। नार्वे ने बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन, हैना विल्किनसन ने 48वें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई। मैच के दौरान नार्वे की एक खिलाड़ी को पीला कार्ड मिला। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 3 बार आफसाइड पर पाए गए। वहीं, नार्वे के 2 बार। न्यूजीलैंड अपने दो मुकाबले फिलीपींस और स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles