26वीं रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट 16 अगस्त से

0

भाेपाल। 26वीं रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियाेगिता 16 अगस्त से टीटी नगर स्टेडियम में आयाेजित की जा रही है। टूर्नामेंट मीडिया से जुड़े कर्मचारी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। टूर्नामेंट में सिंगल, डबल्स अाैर मिक्सड डबल्स के मुकाबले खेलें जाएंगे। टूर्नामेंट दाे कैटेगरी में हाेगा। इसमें एक कैटेगरी में एडिटाेरियल से जुड़े साथी हिस्सा लेंगे। जबकि दूसरी कैटेगरी में मीडिया संस्थान के अन्य सेक्शन के कर्मचारी व अधिकारी भागीदारी करेंगे।

भाेपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयाेजित इस टूर्नामेंट में विजेताअाें काे ट्राॅफी अाैर ट्रेकसूट से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी टीटी नगर स्टेडियम के बैडमिंटन हाॅल में सुबह 9-11 के बीच अपनी एंट्री जमा करा सकते हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन सुबह 11.00 बजे खेल संचालक रवि गुप्ता, रिलायंस के मेंटाेर फरहान अंसारी अाैर भाेपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में टेबल-टेनिस अाैर शूटिंग के मुकाबले हाेंेगे। जबकि जनवरी में इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here