सेंट थामस स्कूल लगातार दूसरी बार कराते चैंपियन, 44 पदक जीते

0
St. Thomas School
St. Thomas School

भोपाल । डब्ल्यूएफएसको जिला कराते प्रतियोगिता में सेंट थामस स्कूल अयोध्यानगर की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई। राजीव गांधी कालेज त्रिलंगा में आयोजित स्पर्धा में सेंट थामस स्कूल की टीम ने 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 44 पदक अपने नाम किए। गत वर्ष भी स्कूल की टीम ने ओवरआल चैंपियनिशप जीती थी। सभी खिलाड़ी सेंट थामस कराते अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कमला नेहरू स्कूल और तीसरे स्थान पर सेंट मैरी स्कूल की टीम रही। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य फादर रैनी और कोच शिवा सोनी ने शुभकामनाएं दी हैं। कोच ने बताया कि अब इन्हीं खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगे।

पदक विजेता खिलाड़ी:

स्वर्ण:दीक्षा सिंह, नौमिशी दुबे, हर्षराम साहू, प्रखर सिंह, कौशल मंधार, हिमांशु चौहान, फिओना बाबू, सोनाक्षी पटेल, आराध्या कनोजी, उमर।

रजत: श्रृष्टि ठाकुर, चंचल साहू, तनुष्का साहू, मेदांश यादव, लिपिस्का, प्रियंक पाठक, नव्या समाधिया, आरव श्रीवास्तव, कबीर अहिरवार, आदित्य, प्रिया यदुवंशी, यश विश्वकर्मा, आयुष अहिरवार, हर्ष अहिरवार।

कांस्य : आदर्श जोशी, लक्ष्मी रघुवंशी, दिव्या अग्रवाल, श्रीवंश गुर्जर, आर्यन चौकसे, हैरिस खान, नीति त्रिवेदी, आर्जव जैन, आलोक सिंह, कृष्णा चौहान, आदित्य त्रिवेदी, नव्या चतुर्वेदी, राजशी, अवनीत सिंह, तनमय खत्री, आदित्य गिरी, समृद्वि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here