दितीय एलएनसीटी कैप्टन रूपसिंह स्पोर्ट्स अवार्ड का आयोजन आज

0
Second LNCT Captain Roop Singh Sports Award
Second LNCT Captain Roop Singh Sports Award

Second LNCT Captain Roop Singh Sports Award

भोपाल ,कैप्टन रूपसिंह जी के 116 वे जन्मदिन के अवसर पर दितीय कैप्टन रूपसिंह स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड एलएनसीटी 2023 का आयोजन एलएनसीटी विश्वविद्यालय जेके हॉस्पिटल कोलार रोड भोपाल ऑडिटोरियम में दिनांक 8 सितंबर 2023 प्रातः 10:30 बजे से किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि श्री अशोक ध्यानचंद जी ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी, विशिष्ट अतिथि समीर दाद ओलम्पियन एवं गोल्ड मेडलिस्ट एशियन गेम्स हॉकी,श्री आलोक खरे उप संचालक,लोक शिक्षण संचालनालय मप्र,डाॅ. अनुपम चौकसे प्रो. चांसलर एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं सचिव एलएनसीटी ग्रुप, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एन. के. थापक कुलपति एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल होगे।

इस कार्यक्रम में खेल जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। तथा सत्र 2022 – 2023 में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त एवं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी विभिन्न खेलों में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया उन्हें क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 25000 रुपये, दूसरा स्थान 15000 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 10000 रुपये नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रोत्साहन स्वरूप देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का किया जाएगा सम्मान सुनील डावर अन्तरर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी, प्राची यादव पैरा केनो खिलाड़ी (ओलंपिक क्वालीफायर), श्रुति यादव अन्तरर्राष्ट्रीय बॉक्सर, शिवानी वर्मा अन्तरर्राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग खिलाड़ी, प्रगति दुवे अन्तरर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी, सुन्दरम रजावत, स्वर्ण पदक विजेता खेलो इंडिया यूथ गेम्स जूनियर नेशनल हॉकी, शशांक वाथम सैलिंग, अंशुल यादव तायक्वोंडो जूनियर नेशनल स्वर्ण पदक विजेता एशियन चैंपियनशिप में भागीदारी, अंकिता कुशवाह हॉकी,अर्जुन वास्कले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में सहभागिता, पीजूस कान वोरई क्याकिंग केनोइंग, प्रणव मजूमदार, वॉलीबॉल, केप्टन भागीरथ घुड़सवारी, देवेन्द्र गुप्ता सलालम, प्रहलाद राठौर हॉकी, रितु शर्मा बास्केटबाल उज्जैन.

नेहा कश्यप बॉक्सिंग,जे. पी. सिंह फुटबॉल, विवेक गौड़ हैंडबॉल, भरत वांधेवाल मलखंब, अनूप राठी सचिव बेसबॉल एसोसिएशन हरियाणा, सी .जे. जायसन उत्कृष्ट खिलाड़ी एथेलेटिक्स, वन्दना रघुवंशी डी. एस. ओ. होशंगाबाद, धनश्याम करोले डी. एस. ओ. इंदौर, प्रशांत रघुवंशी डी. एस. ओ. विदिशा, राजेश यादव विक्रम अवार्डी, शैलेष शुक्ला उत्कृष्ट खिलाड़ी, दिनेश टेलर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक, निसार उल्ला वरिष्ठ प्रशिक्षक, अताउल्ला खान वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक आवासीय खेल संस्थान सीहोर, विश्वनाथ सिंह बुंदेला DSYW रायसेन फुटबॉल प्रशिक्षक, भानु प्रताप सिंह DSYW ग्रामीण खेल संघ साँची, मो. तारिक , cm Rise SCHOOL खेल प्रशिक्षक सिलवानी इत्यादि को सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here