जिला स्तरीय शतरंज खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

0
Players showed Jauhar in district level chess game competition

भोपाल : खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत आवासीय खेल परिसर सीहोर में सोमवार को जिला स्तरीय शतरंज खेल प्रतियोगिता, 2023 का आयोजन किया गया। खेल और युवा कल्याण विभाग एवं सीहोर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के तीन विकासखंड सीहोर, भेरूंदा और आष्टा के 20 चयनित खिलाड़ी बालक बालिकाओं ने भाग लेकर प्रतिभा प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीहोर ब्लॉक से बालक वर्ग में अनंत जोशी ने प्रथम, भावेश राठौर ने द्वितीय और समर्थ सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सीहोर ब्लॉक की शांभवी ताम्रकार प्रथम, भेरुंदा की ट्विंकल शर्मा द्वितीय और वैष्णवी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।जिला स्तरीय शतरंज खेल प्रतियोगिता में सफल उक्त सभी खिलाड़ी 27 एवं 28 सितंबर, 2023 को भोपाल में होने वाली संभाग स्तरीय शतरंज खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी अरविन्द इलियाजर, सीहोर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं सचिव महेन्द्र व्यास की उपस्थिति में जिला स्तरीय शतरंज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित 20 बालक और बालिका (अंडर 18) वर्ग के खिलाड़ियों ने जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में शतरंज खेल प्रशिक्षक एवं आर्बिटर महेंद्र शर्मा ने सक्रिय भागीदारी कर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में शुभम विश्वकर्मा और अंकित दांगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here