एशियन गेम्सस में मप्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ,देश को दिलाए नौ पदक,शूटर्स ने साधा पाँच पदकों पर निशाना

0
Madhya Pradesh's best performance in Asian Games
Madhya Pradesh's best performance in Asian Games

भोपाल :चीन के हांग्झूा में खेली जा रही 19वीं एशियाई खेलों में मप्र के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को शूटिंग में मप्र के निशानेबाजों ने दो पदकों पर निशाना साधा है। इसी के साथ मप्र के खिलाड़ियों ने तीन स्वमर्ण, तीन रजत व तीन कांस्यप सहित नौ पदक जीते हैं। मप्र का यह एशियन गेम्स् मं अब तक का सर्वश्रेष्ठत प्रदर्शन है।

इस बार मप्र ने छह दिनों में ही अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह का प्रदर्शन रहा तो हम इस बार 15 पदक के करीब पहुँच सकते है। अब तक मप्र अकादमी के निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शूटिंग में मप्र ने एक स्वलर्ण, दो रजत व दो कांस्यय सहित कुल पाँच पदक जीते है, इसमें कुछ इवेंट बाकी है, जिसमें हमे पदक की उम्मीद है।

छोटी उम्र में बडे बडे कीर्तिमान रच रहे एश्वीर्य प्रताप सिं‍ह ने 10 मीटर राइफल टीम इवेंट में महाराष्ट्रम के रूद्राक्ष पाटिल और राजस्थातन के दिव्यांश के साथ मिलकर देश को स्व र्ण पदक दिलाया। एश्वार्य ने इसी इवेंट के व्य क्तिपगत मुकाबले में भी जोरदार प्रदर्शन कर कांस्यि पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या दो की। 10 मीटर राइफल महिला टीम इवेंट में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की अशी चौकसे ने हरियाणा की रमनीता जिंदल व वेस्ट बंगाल की मेहुली के साथ रजत पदक जीता।

बुधवार सुबह मप्र की अशी चौकसे ने 50 मीटर थ्री पोजीशन व्य‍क्तिीगत इवेंट में कांस्य। पदक जीता। शूटिंग में ही एक रजत पदक 50 मीटर थ्री पोजीशन पुरुष वर्ग में एसके शर्मा और एम कौशकि की जोड़ी ने रजत पदक जीता है।

महिला क्रिकेट में भारत ने स्व र्ण पदक जीता। भारत की इस स्वेर्णिम सफलता में मप्र की पूजा वस्त्रासकार ने विशेष भूमिका निभाई।

सेलिंग में मध्यप्रदेश वाटर स्पोटर्स अकादमी की नेहा ठाकुर ने सभी को चौंकाते हुए रजत पदक जीता। नेहा ने यह सफलता महिलाओं की आइएलसी-4 इवेंट में हासिल की है। वहीं जूडो में तुलिका मान ने 78 किग्रा भार वर्ग में कांस्यस पदक जीता।

घुडसवारी में मप्र की सुदप्ति हजेला ने टीम ड्रेसाज इवेंट में भारत को स्वार्ण पदक दिलाया। यह मप्र ही नहीं भारत के लिए गौरव की बात है। 41 साल के बाद भारत पहली बार इस खेल में स्व्र्ण पदक जीतने में सफल रहा है। सुदिप्ति ने इसके लिए पेरिस में तैयारी की है।

जकार्ता एशि‍यन गेम्सस में जीते थे पांच पदक

जकार्ता एशियन गेम्से 2018 में मप्र के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीतकर धूम मचाई थी, इसमें दो रजत व तीन कांस्य‍ सहित कुल पाँच पदक जीते थे। यह सभी मध्यप्रदेश राज्य अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते थे। इसमें व्यकक्िम्सगत इवेंट में मुस्कातन किरार ने तीरंदाजी में रजत तथा हर्षिता तोमर ने सेलिंग में कांस्ये पदक जीता था। वहीं टीम इवेंट में हॉकी भारतीय पुरूष और महिला टीम ने कांस्यत पदक जीते थे। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के पुरूष टीम में विवेक सागर, महिला टीम में मोनिका मलिक और रीना खोखर शामि‍ल थे .मोहित/बिन्दु सुनील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here