Asian Games 2023 : भारत का शानदार प्रदर्शन जारी,शूटिंग में पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण जीता, महिलाओं को मिला रजत

0
Asian Games 2023: India's excellent performance continues
Asian Games 2023: India's excellent performance continues

भारत 42 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आठवें दिन अब तक चार पदक भारत के खाते में जुड़ चुके हैं। अब तक भारत की झोली में 11 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक हैं।

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में शूटिंग सहित अन्य खेलौ में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।गोल्फर अदिति ने पदक जीतकर इतिहास रचा।उधर खेलों के आठवें दिन भारत को शूटिंग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। रविवार (एक अक्तूबर) को पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। वहीं, महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। किनान चेनाई ने पुरुष ट्रैप में कांस्य जीता। शूटिंग में भारत के एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में 22 पदक हो गए हैं। इनमें से सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य हैं।

किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कुवैत को रजत और चीन को कांस्य से संतोष करना पड़ा।किनान ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वह 40 में से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे। किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन को स्वर्ण और कुवैत को रजत पदक मिला।

महिला टीम स्वर्ण जीतने से चूकी

उधर, महिला ट्रैप टीम स्वर्ण से चूक गई। उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की महिला ट्रैप टीम ने 337 अंकों के साथ रजत पदक जीता। चीन ने विश्व-रिकॉर्ड तोड़ते हुए 356 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कजाखस्तान ने 335 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। मनीषा 114 अंकों के साथ व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here