राजधानी के कमल चावला वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

0
Kamal Chawla qualifies for World Snooker Championship
Kamal Chawla qualifies for World Snooker Championship

भोपाल। राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्यूईस्ट कमल चावला ने वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेशनल स्नूकर चैम्पियन कमल ने मुंबई में आयोजित दो कैम्पों में 8 खिलाडियों के मध्य आयोजित राउंड राबिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर फिनिश किया। वे वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए देश के न. 1 खिलाडी की हैसियत से भाग लेंगे। बता दें कि कमल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 पदक जीते हैं। वे 6-रेड स्नूकर में विश्व न. 2 और 15 रेड स्नूकर में विश्व के न. 3 खिलाडी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here