कप्‍तान पैट कमिंस ने कर दिया खुलासा- भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया से क्‍या हुई सबसे बड़ी गलती?

0

नई दिल्‍ली
ऑस्‍ट्रेलिया के वर्ल्‍ड कप 2023 में अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में भारत के हाथों 52 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ करारी शिकस्‍त झेलने के बाद अपनी टीम की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया। कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अगर 50 रन और बनाती तो मैच का नतीजा उनके पक्ष में निकल सकता था।

याद दिला दें कि रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here