अलकापुरी आइनॉक्स फुटसाल फेस्टिवल प्रारम्भ

0

भोपाल
डूमा एफसी ने अननोन एफसी को 2-0 से पराजित का अलक़ापुरी आइनॉक्स फुटसाल फेस्टिवल का उद्घाटक मुकाबला जीत लिया. स्पर्धा स्थानीय अलक़ापुरी फुटसाल एरीना साकेत नगर में खेली जा रही है.

पूर्व में स्पर्धा का उद्धघाटन सय्यद फज़ल हसन ने भेल के पूर्व डाइरेक्टर एम के दुबे, एएफआई के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान की उपस्थिति में किया. समारोह में पार्षद सुरेंद्र वाड़िका, अजय लिखी, टीआर गुलियानी, एसके विज, बी दीक्षित, नवेद इशरत, जीवन सिंह, अशोक पटेल, लिनू वर्गीस, एसआई मल्होत्रा, जसबीर सिंह, संकल्प एवं कुलवंत पुरी सही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. आज खेले गए अन्य मुकाबलों में विजियस ने टाइटन्स को 3-0, उड़ान एफसी ने अखंड भारत एफसी को 3-1 तथा इवो डेविल्स ने पावर रेंजर को 4-0 से हराया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here