ODI World Cup 2023 : हिटमैन रोहित शर्मा ने विश्व कप में कई रिकार्ड तोड़ डाले,कपिल,सहवाग,सचिन,गेल और जयसूर्या को पीछे छोड़ा

0
ODI World Cup 2023: Hitman Rohit Sharma broke many records in the World Cup
ODI World Cup 2023: Hitman Rohit Sharma broke many records in the World Cup

लखनऊ। (Hitman Rohit Sharma broke many records in the World Cup)भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (11 अक्तूबर) को वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। रोहित वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम सात शतक हो गए। तेंदुलकर ने छह शतक लगाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए। उन्होंने 84 गेंद की पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए।

रोहित शर्मा को पहली बार 2015 में विश्व कप खेलने का मौका मिला था। उन्होंने उस संस्करण में एक शतकीय पारी खेली थी। इसके चार साल बाद जब 2019 में इंग्लैंड के मैदान पर वह विश्व कप खेलने उतरे तो उन्होंने पांच शतक ठोक दिए थे। अब अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर उन्होंने तेंदुलकर के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने 1992 से 2011 तक छह विश्व कप के दौरान 45 मैच में छह शतक लगाए थे। रोहित ने विश्व कप के अपने 19वें मैच में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया।

कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था। कपिल देव के बाद वीरेंद्र सहवाग का नंबर है। उन्होंने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 81 गेंद पर शतक जड़ा था।

रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में उतरने से पहले हिटमैन को सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तीन छक्के की जरूरत थी। क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। उन्होंने ऐसा 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 551 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने सिर्फ 453 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके 556 छक्के हो गए।

जयसूर्या को छोड़ा पीछे
रोहित ने बतौर ओपनर वनडे में 29वां शतक लगाया। वह बतौर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। जयसूर्या के नाम 28 शतक हैं। रोहित के 29 शतक हो गए। इस मामले में उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। उनके बतौर ओपनर 45 शतक हैं।

पोंटिंग से आगे निकले
रोहित ने अपने वनडे करियर का 31वां शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 30 शतकों को पीछे छोड़ दिया। रोहित से ज्यादा शतक विराट कोहली (47) और सचिन तेंदुलकर (49) के नाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here