एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल एथलेटिक मेगा इवेंट का भव्य उद्घाटन

0
Grand inauguration of LNCT World School Athletic Mega Event
Grand inauguration of LNCT World School Athletic Mega Event

भोपाल। एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल भोपाल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 12 एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन आज 26 अक्टूबर को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भोपाल सर्किल के डायरेक्टर अभिषेक सिंह चौहान एलएनसीटी ग्रुप के अध्यक्ष जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉक्टर अनुपम चौकसे , एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर पूजा चौकसे, सीबीएसई ऑब्जर्वर जॉन्सी कोसी के द्वारा स्कूल प्राचार्य चैतन्य सक्सेना एवं सचिव सागर रायकवार की उपस्तिथि में किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर 400 मीटर 1500 के साथ-साथ के साथ-साथ हाई जंप जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो के इवेंट आयोजित किए गए जिसमें अंडर 17 बालिका वर्ग 1500 मीटर से द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की ईशा पटेल ने प्रथम, क्लॉथ मार्केट वैश्णव गर्ल्स स्कूल इंदौर की रितिका पाटनी ने दूसरा एवं साइना इंटरनेशनल स्कूल कटनी की वैभवी बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।अंडर 19 बालिका वर्ग 1500 मीटर से दिल्ली कॉलेज इंदौर की सिद्धीक्षा सिंह ने प्रथम स्थान आदित्य बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागदा की प्रिया प्रियंका शेखावत ने दूसरा स्थान, क्राइस्ट ज्योति स्कूल सिंगरौली की खुशबू कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही अंडर-19 डिस्कस थ्रो इवेंट में सागर पब्लिक स्कूल भोपाल की गरिमा राठौर ने प्रथम स्थान,डेली कॉलेज इंदौर की। ऋषिका देशपांडे ने दूसरा स्थान एवं ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रीवा की अन्व्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 डिस्कस थ्रो में एसएल मेमोरियल स्कूल गुना की भक्ति गोस्वामी ने प्रथम स्थान, डेली कॉलेज इंदौर की उमरा सेठी ने दूसरा स्थान एवं सागर पब्लिक स्कूल सकेत नगर की आशीष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here