साल 2023 में शुभमन गिल ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली.
टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मैच में शानदार बैटिंग की। गिल ने 92 गेंदों गेंदों में 92 रन बनाए।  उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल ने मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश के सामने फिफ्टी जमाई थी। गिल ने साल 2013 में एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

दरअसल, गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल अब तक 12 पचास प्लस स्कोर बना चुके हैं। वहीं, बाबर और निसांका ने 2023 में 11-11 मर्तबा ऐसा किया है। उनके बाद लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नंबर हैं। रोहित और कोहली ने 10-10 बार यह कमाल किया।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच की बात करें तो रोहित ब्रिगेड टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी। भारत की शुरुआत खराब रही। रोहित पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए। रोहित को दिलशान मदुशंका ने बोल्ड किया। रोहित के जाने के बाद गिल और कोहली ने जबरदस्त अंदाजम में मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की।

गिल 30वें ओवर में आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने विकेटकीपर को कैच कराया। गिल के जाने के बाद कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिके। कोहली 12 रन से शतक से चूके। उन्होंने 94 गेंदों में 11 चौकों की बदौलत 88 रन बनाए। कोहली को भी मदुशंका ने आउट किया। उन्होंने 32वें ओवर में पथुम निसांका को कैच थमाया। भारत ने 196 के कुल स्कोर पर 3 विकेट खोए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here