जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले दौर में जमाल हुसैन को बढ़त

0

चंडीगढ़.
बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन ने गुरूवार को यहां डेढ़ करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि के जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले दौर में सात अंडर 65 के कार्ड से एकल बढ़त हासिल की। दिल्ली के सचिन बैसोया 66 के कार्ड से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। चंडीगढ़ के अंगद चीमा स्थानीय पेशवर गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर चल रहे हैं जिन्होंने 67 का कार्ड खेला जिससे वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। महान भारतीय गोल्फर और टूर्नामेंट के मेजबान जीव मिल्खा सिंह अपने घरेलू कोर्स पर इवन पार 72 के कार्ड से राहिल गंगजी और राशिद खान के साथ संयुक्त 47वें स्थान पर चल रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here