World Cup Final 2023: फाइनल में दिख सकते हैं पीएम मोदी और धोनी

0
World Cup Final 2023: PM Modi and Dhoni can be seen in the final
World Cup Final 2023: PM Modi and Dhoni can be seen in the final

अहमदाबाद। World Cup Final 2023 भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरेगी। इस मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। वहीं, एयर शो का भी आयोजन मैच से पहले होगा। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने जा सकते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2011 में विश्व कप जीती थी।भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे। पहली बार यहां विश्व कप के फाइनल का आयोजन होना है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक एयर शो भी होगा। गुरुवार को स्टेडियम के आसपास जेट उड़ते दिखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here