World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में,भारत से होगा मुकाबला

0
World Cup 2023: Australia will be in the final for the eighth time after defeating South Africa, will face India
World Cup 2023: Australia will be in the final for the eighth time after defeating South Africa, will face India

कोलकाता। South Africa vs Australia Semi-Final World Cup 2023 एकदिवसीय विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड आठवीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। पांच बार की विश्व विजेता कंगारू टीम का सामना रविवार को अहमदाबाद के मैदान में मेजबान और दो बार के विश्व चैंपियन भारत से होगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम पांचवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 212 रन पर सिमटी
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here