इंद्रजीत मौर्य करेंगे भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल मैच का कवरेज

0
indrajeet maurya

भोपाल.
खेल पत्रकार इंद्रजीत मौर्य 19 नवम्बर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भारत vs आस्ट्रेलिया फाइनल मैच का कवरेज खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के लिए करेंगे। इंद्रजीत हाल ही में इस वर्ल्ड कप मेंभारत-पाकिस्तान,भारत-बांग्लादेश, भारत-न्यूजीलैंड, मैचों का लाइव कवरेज कर चुके हैं।

1990 से खेल पत्रकारिता कर रहे इंद्रजीत मौर्य अब तक नेशनल गेम्स,राष्ट्रमंडल खेल,आईपीएल, कई बीसीसीआई टेस्ट मैच,वनडे ,T20 मैच सहित कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का कवरेज खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स एवं अन्य अखबारों, चैनलो के लिए कर चुके हैं। इंद्रजीत मौर्य 90 के दशक में नई दुनिया, दैनिक जागरण ,देशबंधु ,राज की नई दुनिया ,एल एन स्टार सहित कई अखबारों में खेल पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे जनसत्ता,नवभारत टाइम्स ,खेल हलचल ,क्रिकेट सम्राट ,धर्म युग जैसी पत्रिकाओं में खेल समीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इंद्रजीत मौर्य 1994 से खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। श्री मौर्य पत्रिका के प्रधान संपादक भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here