मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने श्रीनिधि डेक्कन एफसी को 2-1 से हराया

0

नैहाटी
एम. कासिमोव और एडी हर्नांडेज के गोल के दम पर मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने आई-लीग फुटबॉल मैच में रविवार को यहां श्रीनिधि डेक्कन फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया। श्रीनिधि डेक्कन की टीम जब दो गोल से पिछड़ रही थी तब स्थानापन्न विलियम अल्वेस ने पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को वापसी का मौका दिया लेकिन उनका प्रयास काफी साबित नहीं हुआ।

मोहम्मडन एससी को विदेशी खिलाड़ियों कासिमोव और एलेक्सिस गोमेज की टीम में वापसी से फायदा हुआ। ये दोनों खिलाड़ी क्रमश आठ और चार मैचों के लिए प्रतिबंध झेल रहे थे। बाद में उनके निलंबन को रद्द कर दिया जिससे दोनों को शुरुआती एकादश में शामिल किया गया था।

कासिमोव ने मैच के 37वें मिनट में गोल के साथ मैच पर अपना प्रभाव छोड़ा। दूसरे हाफ में फॉरवर्ड हर्नांडेज ने 59वें मिनट में दाहिनी ओर से मिले क्रॉस पर हेडर से मोहम्मडन की बढ़त दोगुनी कर दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here