25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IPL 2024 Auctioneer: कौन हैं मल्लिका सागर, जो दुबई में कराएंगी क्रिकेटरों की नीलामी!

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑक्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। पहली बार ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर होगा। साथ ही एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस बार ऑक्शनर बदलने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूज एडमीड्स 17वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी नहीं करवाएंगे। उनकी जगह मल्लिका सागर यह जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

रिपोर्ट मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एडमीडेस को सूचित कर दिया है कि आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। वहीं, दुबई में प्लेयर्स को नीलाम करने के लिए मल्लिका से संपर्क किया गया है मगर उन्होंने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अगर मल्लिका आईपीएल में ऑक्शनर बनती हैं तो एक इतिहास रचेगा। ऐसा पहली बार होगा जब कोई महिला आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करेगी।

कौन हैं मल्लिका सागर?
मल्लिका इस प्रोफेशन में नई नहीं है। वह एडमीडेस की तरह ही एक अनुभवी नीलामीकर्ता हैं। मल्लिका विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के पहले सीजन में ऑक्शनर की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुकी हैं। उन्होंने तब अपने अलग अंदाज और स्टाइल में क्रिकेटर्स की नीलामी कराई, जिसे काफी पसंद किया गया था। वह डब्ल्यूपीएल से पहले प्रो कबड्डी लीग 2021 में भी ऑक्शन करा चुकी हैं। मल्लिका मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। वह आर्ट कलेक्टर हैं।

बता दें कि रिचर्ड मेडले आईपीएल में सबसे लंबे समय तक ऑक्शनर रहे। उन्होंने 2008 से 2018 तक इस काम को अंजाम दिया। एडमीड्स 2019 में नीलामीकर्ता बने। उनकी 2022 मेगा ऑक्शन में तबीयत खराब हो गई थी। एडमीड्स नीलामी के पहले दिन बोली लगाने के दौरान स्टेज पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। नीलामी कुछ देर रुकी रही और फिर चारू शर्मा ने ऑक्शनर की भूमिका निभाई। हालांकि, एडमीड्स मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन अंतिम चरण में लौट आए थे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles