महाराष्ट्र व राजस्थान ने जीते अपने पहले – पहले मुकाबले

0
Maharashtra and Rajasthan won their first matches
Maharashtra and Rajasthan won their first matches

भोपाल। मन में उमंग, दिल में तमन्ना और कुछ कर गुजरने की तमन्ना के साथ जोश, जज्बा,हुनर हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है । यह देखने को मिल रहा है, विगत दो दिनों से ओल्ड कैंपियन ग्राउंड मे जहां उमंग अस्थिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट अपने चरम पर चल रहा है । आज प्रथम मैच महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश के बीच हुआ महाराष्ट्र टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट 158 रन बनाए उत्तर प्रदेश निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 107 रन ही बना पाई महाराष्ट्र ने अपना प्रथम मैच 51 रन से जीत लिया मैच के मैन ऑफ द मैच शिवाजी पवार रहे ।

Maharashtra and Rajasthan won their first matches
Maharashtra and Rajasthan won their first matches

द्वितीय मैच राजस्थान और आंध्रप्रदेश के बीच हुआ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 181 रन 9 विकेट पर बनाएं आंध्रप्रदेश निर्धारित ओवरों में मात्र 52 रन ही बना पाई । राजस्थान की टीम 129 रन से विजेता रही । मैन ऑफ़ द मैच राजस्थान के नरेश आर्य रहे । पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि रहे श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती बीना श्रीवास्तव,श्रीमती पूर्णिमा वर्मा श्रीमती उषा खरे । सभी का आभार व धन्यवाद श्रीमती दीप्ति पटवा के द्वारा किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here