दिव्यांश और देवांश अंडर 15 इंदौर संभागीय क्रिकेट टीम में चयनित

0

खंडवा
खंडवा क्रिकेट के लिए पुनः खुश खबरी,शहर के दो होनहार खिलाड़ियों दिव्यांश गोस्वामी और देवांश तोमर का चयन इंदौर संभागीय अंडर 15 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है,दिव्यांश को ऑलराउंडर के रूप में,वही देवांश तोमर को लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में चयनित किया गया है। इंदौर संभागीय क्रिकेट एसोसिशन द्वारा आयोजित इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनो ही खिलाड़ियों ने (दिव्यांश गोस्वामी 7 मैच 200 के लगभग रन और 13 विकेट,देवांश तोमर 8 मैच 17 विकेट) द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन किए जाने पर दोनो खिलाड़ियों को इंदौर संभागीय अंडर 15 क्रिकेट टीम में चयनित किया गया है। इस अवसर पर एसआरपी क्रिकेट अकादमी के संरक्षक श्री अनिल कुमार सोनी जी,अकादमी के मेंटर अनुराग वाघे (बीसीसीआई लेवन वन) और अकादमी के संचालक और कोच श्री रवि पटेल जी दोनो ही खिलाड़ियों और उनके परिवार जनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here