मप्र बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 3 कांस्य सहित 6 पदक

0
मप्र बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 3 कांस्य सहित 6 पदक
मप्र बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 3 कांस्य सहित 6 पदक
  • वूमेन चैंपियनशिप ट्रॉफी मध्य प्रदेश की झोली में

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने दीव में आयोजित बीच गेम्स 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसके अंतर्गत बालिका वर्ग में दो स्वर्ण और दो कांस्य तथा बालक वर्ग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को प्राप्त हुए। बीच गेम्स में मध्य प्रदेश की बॉक्सर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वूमेन चैंपियनशिप ट्रॉफी मध्य प्रदेश को दिलाई।

दीव में आयोजित बीच गेम्स, 2024 में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के 9 और प्रदेश के 4 इस प्रकार कुल 13 खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल के मार्गदर्शन में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लोकेश पाल ने 48 किग्रा भारवर्ग, कु. भूमि सिंह ने 57 किग्रा और कु. भव्या ने 70 किग्रा भारवर्ग में एक एक स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। जबकि कु. कैफी ने 50 किग्रा, कु. खुशी ने 63 किग्रा और जितेन्द्र ने 57 किग्रा भार वर्ग में एक एक कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को वूमेन चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश ने प्रथम और आंध्र प्रदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में मणिपुर पहले और हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here