नेशनल स्कूल गेम्स से लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों ने की खेल संचालक से भेंट

0

भोपाल. स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में टी टी नगर स्टेडियम में प्रशिक्षणरत फुटबॉल खिलाड़ी अंडर 17 बालक वर्ग फिलिप दलानी, बालिका वर्ग में ध्वनि अग्रवाल तथा अंडर-19 आयु वर्ग में अनुष्का अग्रवाल ने मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम एसजीएफआई के अंतर्गत राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता से लौटकर खिलाडियों ने अपने मुख्य फुटबॉल प्रशिक्षक जेपी सिंह के साथ खेल संचालक रवि गुप्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके उपाध्याय से भेंट की और उन्हें अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया।

खेल संचालक ने खिलाड़ियों से कहा कि हमारी मंजिल इंडिया टीम में पहुंचना है। उन्होंने मुख्य फुटबॉल प्रशिक्षक जेपी सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि बालिका खिलाड़ियों के लिए हमें और अधिक प्रयास एवं कार्य करने की जरूरत है, जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों से बालिकाओं को आमंत्रित कर एक चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाए ताकि अधिकतम खेल प्रतिभाएं हमें मिल सकें। उल्लेखनीय कि उक्त तीनों फुटबॉल खिलाड़ी टी, टी, नगर स्टेडियम में मुख्य फुटबॉल प्रशिक्षक जेपी सिंह और फुटबॉल प्रशिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तथा स्मितेश पांडे से फुटबॉल की बारीकियां सीख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here