जनसंपर्क आठ विकेट से जीता, एनडीआईपीएल भी जीता

0
29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट
29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट
  • 29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट

भाेपाल। जनसंपर्क ने डिजिआना काे आठ विकेट से हराकर 29वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। दिन के दूसरे मैच में एनडीआईपीएल ने वारियर्स इलेवन काे नाै विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियाेगिता में साेमवार काे डिजियाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 99 रन बनाए। उसकी ओर से अजय ने 57 रन बनाए। जबकि प्रदुम्न पारासर ने 17 रनाें का याेगदान दिया। जनसंपर्क की ओर से राहुल सिंह पाल और अखिल परस्ते ने 3-3विकेट लिये। दीपेश प्रसाद काे एक विकेटमिला। जवाब में जनसंपर्क ने जरूरी रन 13.4 ओवर में बना लिये। इसमें मृदुल पाठक ने 38 और अनराग उइके ने 36 रनाें की पारी खेली। अजय काे दाे विकेट मिले। अनुराग उइके मानसराेवर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि अजय वेल्यूएबल प्लेयर चुने गए। उन्हें दिलीप बिल्डकाॅन के प्लानिंग हेड राेहन सूर्यवंशी ने पुरस्कृत किया। दिन के दूसरे मैच मेें एनडीआईपीएल ने वारियर्स इलेवन काे नाै विकेट से हराया। वारियर्स इलेवन पहले खेलते हुए 19.2 ओवर में 106 रनाें पर आउट हाे गई। राम चतुर्वेदी ने 23 रन बनाए। जवाब में एनडीआईपीएल ने जरूरी रन 11.2 ओवर में एक विकेट पर बना लिये। इसमें अभिषेक गिरी ने 42 रनाें की पारी खेली। यासिर ने 36 रनाें का याेगदान दिया। अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

आज के मैच

  • जनसंपर्क बनाम पीपुल्स सुबह 9.00 बजे से
  • जनचर्चा बनाम महाबली इलेवन 12.30 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here