आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट : बिजेंद्र का दोहरा प्रदर्शन, टीओआई जीता

0
आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट : बिजेंद्र का दोहरा प्रदर्शन, टीओआई जीता
आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट : बिजेंद्र का दोहरा प्रदर्शन, टीओआई जीता

भाेपाल। बिजेंद्र सिंह के दाेहरे प्रदर्शन की मदद से टीअाेअाई ने 29वें आईईएस- डिजिअाना इंटर प्रेस िक्रकेट टूर्नामेंट में छह विकेट से जीत दर्ज की है। यह उसकी दाे मैचाें में पहली जीत है। इधर कार्पाेरेट ग्रुप के एक मुकाबले में नगर निगम ने डीअारपी लाइन काे हराया। अाेल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियाेगिता में पत्रिका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। इसमें पीसी ने 29 और सुभाष सिंह ने 25 रन बनाए। अक्षय, प्रणव अग्रवाल, बाबा पाटनकर और बिजेंद्र सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में टीओआई ने जरूरी रन 16.4 ओवर में चार विकेट पर बना लिए। बिजेंद्र सिंह ने 44, कुश ने 35 और बाबा ने 27 रन बनाए। सुभाष ने दो विकेट लिए। बिजेंद्र सिंह मानसरोवर मैन ऑफ द मैच और सुभाष आरएनटीयू वेल्यूएबल प्लेयर चुने गए। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेटर जेपी यादव और हॉकी ओलिंपियन समीर दाद ने पुरस्कृत किया।

नगर निगम पांच विकेट से जीता
दूसरे मैच में नगर निगम ने डीआरपीलाईन को पांच विकेट से हराया। डीआरपी लाइन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 114 रन बनाए। इसमें विजय सिं ने 26, सौरव ने 25, और सुशील ने 10 रन बनाए। रवि नरवारे और फहाद हसन ने 3-3 विकेट लिए। राजवीर वैद्य को दो विकेट मिले। जवाब में नगर निगम ने जरूरी रन 15.4 ओवर में पांच विकेट पर बना लिए। रवि नरवारे न अविजित 76 रनों की पारी खेली। रवि नरवारे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here