Khelo India Youth Games : अकादमी के बाॅक्सर ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित मप्र को दिलाए पांच मैडल

0
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अकादमी के बाॅक्सर ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित मप्र को दिलाए पांच मैडल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अकादमी के बाॅक्सर ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित मप्र को दिलाए पांच मैडल
  • बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजली ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित पांच पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अकादमी की खिलाड़ी अंजली सिंह ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। अकादमी की खिलाड़ी खुशी सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग और प्रशांत ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में एक एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।

इसी तरह बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी आयुष यादव ने 75 किलोग्राम भार वर्ग और मुस्कान ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में एक एक कांस्य पदक अर्जित किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स चैन्नई में उक्त पांचों खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशन लाल के मार्गदर्शन में भाग लिया और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश को पांच पदक दिलाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here