दैनिक भास्कर ने सातवीं बार जीता इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट

0
  • 29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2024
  • राज एक्सप्रेस बना उपविजेता

भोपाल। दैनिक भास्कर ने 29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट सातवीं बार जीत लिया। उसने शुक्रवार को ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में राज एक्सप्रेस को 88 रनों से हराया। राज एक्सप्रेस के कप्तान मृगेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 242 रन बनाए। इसमें आनंद रजक ने 114 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में मात्र 57 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और नौ छक्के जमाए। सलामी बल्लेबाज प्रभात शुक्ला ने 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का जमाया। रोहिताश्व मिश्रा ने अविजित 22 रन बनाए। मनोरंजन ने दो विकेट लिए। एक विकेट मृगेंद्र सिंह के खाते में गया। जवाब में राज एक्सप्रेस की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बना सकी। जलील ने 53, प्रशांत 35 और धर्मेंद्र 26 रन बना सके। दैनिक भास्कर की ओर से कप्तान रामकृष्ण यदुवंशी ने हैट्रकि जमाई। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। रोहिताश्व, नरेंद्र राजपूत और गौरव को 1-1 विकेट मिले।

पुरस्कार वितरण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, खेलमंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, डिजिआना ग्रुप के सीएमडी तेजिंदर सिंह गुम्मन, आईईएस यूनविर्सिटी के कुलाधिपति बीएस यादव, स्कोप ग्लोबल यूनविर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, फेथ के डायरेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर ने किया।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  • मानसरोवर प्लेयर ऑफ द फाइनल – आनंद रजक (दैनिक भास्कर)
  • आरएनटीयू वैल्यूएबल प्लेयर- रामकृष्ण यदुवंशी (दैनिक भास्कर)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- धर्मेंद्र (राज एक्सप्रेस)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- रोहिताश्व मिश्रा (दैनिक भास्कर)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक- मृगेंद्र सिंह राज और अश्वनि सोलंक (दैनिक भास्कर)
  • सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर- आनंद रजक (दैनिक भास्कर)
  • आरएनटीयू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- जलील खान (राज एक्सप्रेस)
  • उपविजेता – राज एक्सप्रेस 50 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी और ट्रेकसूट
  • विजेता – दैनिक भास्कर 1 लाख रुपए के साथ ट्रॉफी और ट्रेकसूट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here