मयंक और अंकुर अकादमी की शानदार जीत

0
मयंक और अंकुर अकादमी की शानदार जीत
मयंक और अंकुर अकादमी की शानदार जीत

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (90 ओवर्स ) मे आज डीपीएस ग्राउंड पर खेले गए एमसीसीए सीनियर और रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच मे रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के 328 रन के जवाब मे एमसीसीए सीनियर्स ने 9 ओवर मे एक विकेट खोकर 35 रन के आगे खेलते हुए 4 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कल के नाबाद बल्लेबाज यमन 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए लेकिन इसके बाद ओजस्व यादव 132, अरबाज़ 64 नाबाद, प्रारब्ध 55 और प्रियांशु 54 नाबाद ने शानदार पारी खेलते हुए 68.2 ओवर मे 332 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। ओजस्व यादव को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

अंकुर अकादमी 260 रन से जीती

एक अन्य मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर अंकुर क्रिकेट अकादमी और एस क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेल गया जिसमे आज दूसरे दिन अंकुर क्रिकेट अकादमी के 374 रन के जवाब मे एस क्रिकेट अकादमी की टीम 34 ओवर मे 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमे आदित्य मिश्रा ने 53 और ओजस अग्रवाल ने 19 रन की पारी खेली। मल्हार त्रिपाठी ने 3 विकेट लिए जबकि तनमय और हिमांश ने दो-दो विकेट लिए। अंकुर अकादमी ने यह मैच 260 रनों से जीती। कनिष्क दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वसीम के शतक से आलीशा क्लब जीता

ओल्ड कैंपियन मैदान पर कॉर्पोरेट ग्रुप में आज पहला मैच मीडिया इलेवन और अलीशा क्लब के मध्य खेला गया जिसमें अलीशा इंटरप्राइजेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए अलीशा ने वसीम के नाबाद 50 गेंद पर 127, आदिल भट्ट,17 गेंद पर 61 रन और प्रशांत ने 32 गेंद पर 58 रन शाहीद ने 18 गेंद पर 41 रन की बदौलत 20 ओवर मे 3 विकेट खोकर 297 रन बनाए। मीडिया इलेवन की तरफ से दीपक, मोहन और निखिल शुक्ला ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी मीडिया इलेवन की पूरी टीम 10.3 ओवर मे 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मीडिया इलेवन की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज के के गंगवार ने 17 रन बनाए जबकि बाकी के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा पार नहीं कर सके। वसीम अकरम को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

हमीदिया के साबिर ने जमाया शतक

दूसरा मैच हमीदिया स्पोर्ट्स और स्पार्टंस के मध्य खेला गया जिसमे स्पारटंस ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीदिया स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर मे 3 विकेट खोकर 230 रन बनाए जिसमे साबिर ने 129, ओसामा ने 58 और जामरान ने 28 रनो का योगदान दिया। दीपेश प्रसाद ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी स्पारटंस की टीम 15.3 ओवर मे 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमे दीपेश प्रसाद ने 34 और रवि ने 33 रन की पारी खेली। हमीदिया की तरफ से ओसाफ, जामरान और मुश्ताक ने दो दो विकेट लिए । साबिर को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। आज मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर के डी गुप्ता, सनी भटनागर और जामरान जावेद और राकेश सिंह बिष्ट ने प्रदान किए ।

आज के मैच

कॉर्पोरेट ग्रुप

  • डी आर पी विरुद्ध नगर निगम फ़ायर प्रात: 9 बजे (ओल्ड कैम्पियन मैदान )
  • स्पार्टंस विरुद्ध एनडीआईपीएल दोपहर 12-30 बजे (ओल्ड कैम्पियन मैदान )

ओपन ग्रुप

  • मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध आर सी सी (डी पी एस रातिबड़)
  • फेथ क्लब विरुद्ध विदिशा जिला क्रिकेट संघ (फेथ मैदान)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here