- दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की स्पोर्ट्स किट वितरित
ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर चल रहे हॉकी फीडर सेंटर के खिलाड़ियों को आज खेल किट का वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “खेलो भारत ” के अखिल भारतीय प्रमुख श्री प्रदीप शेखावत के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर केशव पांडे, डॉ बृज किशोर, डॉ जितेंद्र शर्मा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भानु प्रताप सिंह चौहान उपस्थित रहे , खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत का हॉकी के इतिहास में जो स्वर्णिम काल रहा है उसमें खिलाड़ियों ने काम सुविधाओं में भी अच्छे परिणाम दिए हैं, वर्तमान सरकार खिलाड़ियों का पूर्ण ध्यान रख रही है उन्हें हर प्रकार की खेल सामग्री एवं खेल मैदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को किट मिल रही है। वह खिलाड़ी इसे अपना ब्रह्मास्त्र समझकर अभ्यास करें और मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन कर ओलंपिक एवं विश्व कप में भारत के स्वर्ण पदक दिलाने में अपना योगदान दें, वही डॉक्टर केशव पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया की ग्वालियर में खेल मैदाने की संख्या कम होती जा रही है इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के प्रभारी अविनाश भटनागर ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हॉकी फीडर सेंटर जो कि मध्य प्रदेश के 35 जिलों में संचालित है उन सभी में परिणाम की दृष्टि से दर्पण होकर फीडर सेंटर मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर है! कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संगीता दीक्षित, विक्रम सिंह, तरुण प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रितु अनामिका तिर्की, नेहा सेन ने किया।


