
मैन ऑफ द मैच देवांश यदुवंशी के दोहरे प्रदर्शन की मदद से मयंक क्रिकेट अकादमी (एमसीसीए) ने आरसीसी को 116 रनों से पराजित किया।
भोपाल । भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (90 ओवर्स ) में आज डीपीएस ग्राउंड पर एमसीसीए जूनियर और आरसीसी के मध्य मैच खेला गया। जिसमें मैच के पहले दिन एमसीसीए जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 ओवर में 354 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एमसीसीए की तरफ से यशराज सोलंकी ने 83, गजेंद्र यादव ने 75, कुंदन सिंह ने 65 व देवांश यदुवंशी ने 60 रनों की पारी खेली। जवाब में दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी की पूरी टीम 77 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हर्ष ने 77, जामरान जावेद ने 68 और सौरभ ने 51 रन की पारी खेली। एमसीसीए जूनियर्स की तरफ से देवांश यदुवंशी, अथर्व और पार्थ ने 2-2 जबकि नैतिक, मोनू और सूरज ने 1-1 विकेट लिए। एमसीसीए जूनियर्स ने यह मैच 116 रन से जीता। देवांश यदुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एमपीसीएससी 61 रनों से जीता
विभागीय ग्रुप में आज का पहला मैच एम पी पोस्टल और एमपीसीएससी के मध्य खेला गया जिसमें एमपीसीएससी ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए एम पी पोस्टल ने महेंद्र के 59, मनोज शेट्टी के 25, शैलेन्द्र के 21 और नितिन के 20 रन की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बनाए। एमपीसीएससी की तरफ से नीलेश, कमल सोलंकी और वीरेंद्र वैद्य ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एमपीसीएससी की पूरी टीम 14 ओवर में 105 रन बना सकी जिसमें अबुज़र ने 50, मिथिलेश और रोहित ने 10-10 रनो का योगदान दिया। एम पी पोस्टल की तरफ से मनोज शेट्टी और आदित्य ने 3-3, चंद्रादित्य ने 2 जबकि मयंक और नितिन ने 1-1 विकेट लिया। मनोज शेट्टी को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। एमपीसीएससी ने यह मैच 61 रनों से जीता।
कमिश्नर इलेवन 7 विकेट से जीता
दूसरा मैच कमिश्नर इलेवन और फारेस्ट के मध्य खेल गया जिसमें फारेस्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फारेस्ट की पूरी टीम 19.4 ओवर 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें संजय ने 34, जुबेर ने 30 आर एस ठाकुर ने 23 और विपिन ने 13 रन की पारी खेली। कमिश्नर इलेवन की तरफ से बिट्टू, अजय और राजवीर वैद्य ने 2-2 विकेट लिए जबकि फहाद और मुद्दसर को 1-1 विकेट मिला । जवाबी पारी खेलने उतरी कमिश्नर इलेवन की टीम ने मात्र 10.3 ओवर में रवि नरवरे के 56, विजय के 43 और हेमंत परोचे के 13 रन की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। सुनील, अमन और विपिन को 1-1 विकेट मिला विजय को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।आज मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को सैयद साजिद अली चेयरमैन भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव सुशील सिंह ठाकुर, वीरू माली व अंकित शर्मा उपस्थित थे ।
आज के मैच
डिपार्टमेंटल वर्ग
- जनचर्चा विरुद्ध पी एंड जी प्रातः 9 बजे ओल्ड कैम्पियन मैदान।
- डी जी पी एकादश विरुद्ध फारेस्ट दोपहर 12-30 बजे ओल्ड कैम्पियन मैदान।
- एम पी एस एस ई एकादश विरुद्ध नगर निगम फायर प्रातः 9 बजे डीपी एस नीलबड़ मैदान।
- कैनियन विरुद्ध यूबीसी दोपहर 12-30 बजे डीपीएस नीलबड़।


