भोपाल । भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (90 ओवर्स ) मे आज डीपीएस ग्राउंड पर एनसीसीसी बी और अंकुर क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच शुरू हुआ जिसमे मैच के पहले दिन एनसीसीसी बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर मे 8 विकेव के नुकसान पर 347 रन बनाए जिसमे संकल्प पटोदिया ने 111 रन, अभिराज ने 94 और रिचित ने 42 रन का योगदान दिया। अंकुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से हिमांशु मेवाड़ा ने 7, भाग्य स्वामी ने 2 विकेट लिए। कल मैच का दूसरा दिन है।
वही फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर आज एमसीसीए सीनियर्स और सेंट माइकल के मध्य मैच खेला गया। एमसीसीए सीनियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसीए सीनियर्स की पूरी टीम 86 ओवर्स मे 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रारब्ध मिश्रा ने 118, यमन द्विवेदी ने 72, रजनीश ने 28 रन बनाए। सेंट माइकल की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए अजहर, सलमान, मो. क़ासिम ने 3-3 विकेट लिए। कल मैच का दूसरा दिन है।
उधर कार्पोरेट ग्रुप में आज पहला मैच दैनिक जनचर्चा और विशेष लेब्स के मध्य खेल गया जिसमे जनचर्चा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दैनिक जनचर्चा ने की पूरी टीम ने 20 ओवर मे 6 विकेट 166 रन बनाए जिसमे सौरभ ने 87, अमितेश अर्गल ने 42, अमेय ने 10 रन की पारी खेली। विशेष लेब्स की तरफ से योगराज, घनश्याम, तुषार, पुष्पेन्द्र और दिवाकर ने 1-1 विकेट लिया । जवाबी पारी खेलने उतरी विशेष लेब्स की टीम ने 20 ओवर मे 7 विकेट पर 177 रन ही बना सकी और यह मैच 11 रन से हार गई। सौरभ चौहान ने 49, डॉ अम्बर ने 30, सौरभ यादव ने 26 और योगराज ने 12 रन का योगदान दिया। दैनिक जनचर्चा की तरफ से राजू खान और अमेय को 2-2 जबकि अम्बर, निखिल और अमनदीप को 1-1 विकेट मिला। सौरभ साहू को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।
वही विभागीय ग्रुप मे एम पी पोस्टल और भोपाल पुलिस के मध्य खेला गया जिसमे भोपाल पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए भोपाल पुलिस ने बिट्टू के 41, रवि के 37, सौरभ के 17, रन की बदौलत 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए। एम पी पोस्टल की तरफ से मयंक जैन ने 4, मनोज शेट्टी 2, महेंद्र, आदित्य और नितिन ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एम पी पोस्टल की टीम मे 6 विकेट खोकर 177 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। मयंक ने 78, अभिषेक भंडारी ने 29, नितिन 43 ने रन बनाए। गौतम, बिट्टू, सुनील और रवि को 1-1 विकेट मिला।मयंक जैन को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। आज मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को वरिष्ठ क्रिकेटर सुमित तनेजा, के जी शर्मा, जावेद हामिद सहसचिव भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जीतेन्द्र मालवीय, अतुल खरे, व नासिर उपस्थित थे ।
आज के मैच
डिपार्टमेंटल वर्ग
- डी जी पी एकादश विरुद्ध एम सी यू प्रातः 9 बजे ओल्ड कैम्पियन मैदान


