आरती यादव एवम अदनान को बेस्ट आर्म रेसलर का खिताब

0

उज्जैन। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय चुन्नी पहलवान एवम स्वर्गीय कमल काका की स्मृति में 9 वी जिला स्तरीय महिला पुरुष आर्म रेसलिंग स्पर्धा का भव्य एवम प्रभावी आयोजन संकुल हाल में संपन्न हुआ। बड़नगर, नागदा, महिदपुर, तराना, खाचरोद, घटिया, उज्जैन के 165 से भी अधिक आर्म रेसलर ने भुजाओं की जोर आजमाइश कर जौहर का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में आरती यादव ने शानदार ताकत का मुजाहिरा कर बेस्ट महिला आर्म रेसलर के खिताब एवम 1500/ नगद पर कब्जा जमाया.. पुरुष वर्ग में अदनान अंसारी ने बाहुबल में अव्वल रहे और बेस्ट आर्म रेसलर का खिताब, 5 हजार नगद प्राप्त करने में सफल रहे। स्पर्धा का शुभारंभ राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के चेयर मेन प्रेम सिंह यादव, पूर्व चैंपियन बॉडी बिल्डिंग बलराम यादव, इंजीनियर गजेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष संदीप सिंह कुशवाह, महेश अजमेरी, एस आई देवेंद्र कुशवाह ने किया। अध्यक्षता गोपाल यादव ने की। स्पर्धा के निर्णायक अमित कनौजिया, अनिल चावंड, रवि मालवीय, संजय यादव, थे। तकनीकी संचालन कमल नंदवाना ने किया। स्पर्धा के मंच रेफरी.अल्ताफ,अजय आंजना,आकाश यादव थे। पुरुस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, परस्पर सहकारी बैंक के चेयर पर्सन अनिल चंदेल, एडवोकेट हरदायल सिंह ठाकुर,उदय चंदेल जी,भुरू गौड़, कृष्णा यादव,शुभम यादव,अधिवक्ता चौधरी मोहन जी, राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके, पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्रजितेंद्र सिंह कुशवाह, सचिव प्रतीक तोमर.. विशाल राजोरिया, प्रेस क्लब पदाधिकारी विक्रम सिंह जाट, भूपेंद्र भूतड़ा.,जय यादव आदि ने किया। सभापति कलावती यादव ने प्रेरणास्पद में कहा कि बलिष्ठ युवा राष्ट्र की ताकत एवम ऊर्जा है.. पॉवर के समस्त खेलो मे उज्जैन के युवाओं ने विशिष्ट पहचान कायम की है।

स्पर्धा के परिणाम निम्नानुसार रहे।

महिला ओपन वर्ग में :

  • आरती यादव (स्वर्ण) , संध्या गुर्जर (रजत) , सुरेखा बैस (कांस्य)

पुरुष वर्ग वर्ग में :

  • 55 किलो… अथर्व बक्षी ( स्वर्ण) , जिनेन्द्र संकत् (रजत) , अनिल गुप्ता (कांस्य)
  • 60 किलो.. युवराज पंचोली (स्वर्ण) , विश्वराज सिंह राठौर (रजत) , फिरोज पटेल (कांस्य)
  • 65 किलो.. अल्ताफ पटेल (स्वर्ण) , चेतन चावडा ( रजत) , नुमान पटेल ( कांस्य)
  • 70 किलो.. प्रभात बिसेन ( स्वर्ण) , नवीन वाघेला ( रजत) , शिवम मंडोरिया (कांस्य)
  • 75 किलो.. वीरेंद्र आँजना ( स्वर्ण) , विकास राठौर (रजत) , शिव प्रसाद रावत (कांस्य)
  • 80 किलो.. गौरव डोडिया (स्वर्ण) , महेद्र आँजना (रजत) , जयंत दुबे (कांस्य)
  • 85 किलो.. अदनान अंसारी (स्वर्ण) , कमल रावत (रजत) , शाह नवाज मंसूरी (कांस्य)
  • 90 किलो.. आकाश यादव (स्वर्ण) , मयूर मालवीय (रजत)
  • 95 किलो.. यावर अली (स्वर्ण) , रोहित डोडिया (रजत) , विशाल आँजना (कांस्य)
  • 100 किलो.. अजय आँजना (स्वर्ण) , हिमांशु राणा (रजत) , उदय प्रताप सिंह तोमर (कांस्य)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here