राष्ट्रीय केना स्प्रिंट : जूनियर पुरुष महिला वर्ग में मप्र ओवरआल चैंपियन रहा

0

  • 34वीं केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता जूनियर मैन वर्ग में मध्य प्रदेश टीम 7स्वर्ण, उरजत, 1 कास्य पदक 68 नंम्बर के साथ ओवर ऑल चैम्पियन रही।
  • जूनियर वूमैन वर्ग में मध्य प्रदेश टीम 5 स्वर्ण, 6 रजत, 1 कास्य पदक 69 नंम्बर के साथ ओवर ऑल चैम्पियन रही।
  • सबजूनियर बालक वर्ग में उडीसा टीम इस्वर्ण, 2 रजत, 1 कास्य पदक के साथ ओवर ऑल चैम्पियन रही।
  • सबजूनियर बालिका वर्ग में उडीसा टीम 6 स्वर्ण, पदक के साथ ओवर ऑल चैम्पियन रही।
  • 12वीं नेशनल ड्रेगन बोट रेस प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में चंण्डीगढ़् 6 स्वर्ण, 1 रजत 1 कास्य 51 नंम्बर के साथ ओवरऑल विनर व हरयाणा टीम 2 स्वर्ण, 5 रजत 3 कास्य 51 नंम्बर के साथ ऑवर ऑल रनर रही।
  • प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में चंण्डीगढ़ 6 स्वर्ण, 1 कास्य 46 नंम्बर के साथ ऑवर ऑल विनर व दिल्ली टीम 2 स्वर्ण, 3 रजत 29 नंम्बर के साथ ऑवर ऑल रनर रही।
  • सीनियर महिला 1 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कास्य के साथ विनर हरियाणा
  • जूनियर महिला 2 स्वर्ण के साथ विनर हरियाणा
  • जूनियर महिला 3 गोल्ड के साथ विनर हरियाणा
  • सीनियर मिक्स 2 स्वर्ण, 2 रजत के साथ विनर मध्य प्रदेश
  • जूनियर मिक्स 1 स्वर्ण, 2 कास्य के साथ विनर केरला
  • सीरियर मैन 3 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कास्य के साथ विनर चंडीगढ़

भोपाल। भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के द्वारा 09 से 12 फरवरी 2024 तक लोअर लेक (छोटा तालाब) भोपाल में 34वीं जूनियर, सव जूनियर केनो स्प्रिंट बालक, बालिका व 12वीं ड्रेगन बोट रेस महिला पुरूष कयाकिंग एवं केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश भर से 23 राज्य व इकाईयो के 1250 खिलाड़ी व 40 तकनीकि अधिकरियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 34वीं केनो स्प्रिंट जूनियर, राव जूनियर वर्ग में क्याक-1, क्याक-2, क्याक-4, केनो-1 केनो-2, केनो-4, बालक/बालिका वर्ग की रेसेस व ड्रेगन 200 मीटर 10+2, 20+2 2000, 500, 200 की स्पर्धाए आयोजित कराई गई। केनो स्प्रिंट जूनियर, सब जूनियर बालक बालिका वर्ग की 200 मींटर के फाइनल रेसेस संम्पन्न कराई गई।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ओम बाबू मिश्रा ऐडवोकेट, प्रशांत कुशवाह अध्यक्ष भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ पी.एस.बुन्देला अध्यक्ष म.प्र. कयाकिंग केनोइंग संघ मयंक ठाकुर ओलंपियन आयोजन सचिव, विनोद मिश्रा विश्वामित्र अवार्डी, दत्ता पाटिल सचिव महाराष्ट्रा, दीपक कुमार सचिव चण्डीगठ, संतोष सिंह राजपूत, जीमल अहमद, पी.एस.भदोरिया, पी.के. बरोई, अनिल राठी आर्मी, मनोज सक्सेना, महेश विश्वकर्मा, राजू खनाड़े, अशोक माछीवाल आदि पदाधिकारी व तकनीकी अधिकारी पदक वितरण समारोह में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here