दिल्ली ओलंपिक गेम्स हॉकी : श्याम लाल कॉलेज ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

0

नई दिल्ली
श्याम लाल कॉलेज ने आज मंगलवार को जामिया यूनिवर्सिटी को सडन डेथ में 5-4 से हराकर दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 के हॉकी स्पर्धा में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है। निर्धारित समय में मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। श्याम लाल कॉलेज की तरफ से निर्धारित समय में रवि ने गोल किया जबकि जामिया की तरफ से पवन ने गोल किया। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, यहां भी स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा। इसके बाद सडन डेथ में श्याम लाल कॉलेज ने जीत हासिल की।

महिला वर्ग के फाइनल में यूनाइटेड क्लब ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 10-1 से हराया। यूनाइटेड क्लब की तरफ से शुभम और मुस्कान ने तीन-तीन गोल किए, जबकि दिव्या ने दो, सोनू और अंजलि ने एक-एक गोल किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की तरफ से कोमल ने एकमात्र गोल कियाl

पुरुष वर्ग के पहले हार्ड लाइन मैच में फेथ क्लब ने जीएस एजुकेशन स्पोर्ट्स अकादमी को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फेथ क्लब की तरफ से भारत ने दो, रोहित और सुमित ने एक-एक गोल किया जबकि जीएस स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से केशव और साहिल ने एक-एक गोल किया।

महिला वर्ग के हार्ड लाइन मैच में जीएस एजुकेशन स्पोर्ट्स अकादमी ने झिलमिल हॉकी सेंटर को 4-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीएस स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से कुसुम, अंजलि, कुमकुम और विधि ने एक-एक गोल किया।

दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 हॉकी टूर्नामेंट पुरुष और महिला वर्ग में दिल्ली हॉकी, दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन और श्याम लाल कॉलेज की साझेदारी से श्यामलाल कॉलेज में संपन्न हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here