24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

Super Masters Hockey Tournament : मध्य प्रदेश एलजीऐस भोपाल टीम ने गोवा में जीता रजत पदक

 

भोपाल। विगत तीन दिनों से गोवा में खेली जा रही सुपर मास्टर्स गेम्स की हॉकी स्पर्धा के आज खेले गए फ़ायनल मैच में महाराष्ट्र ने खिताब की प्रबल दावेदार मध्यप्रदेश एलजीऐस हॉकी टीम को पेनाल्टी स्ट्रोक में 5-3 से पराजित कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बिना गोल किए बराबरी पर थीं जिससे निर्णय पेनाल्टी स्ट्रोक से किया गया।

मध्य प्रदेश एलजीऐस की ओर से आमिर अहमद दुर्रानी ओर माजिद कुरेशी का स्ट्रोक रुक गया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अल्ताफ उर रहमान,अमृत कीरो, डाक्टर ज़फ़र हसन ने सही निशाना लगाया। निर्धारित समय तक एलजीऐस हॉकी टीम ने ताबड़तोड़ हमले किए किन्तु गोल करने में नाकाम रहें। एलजीऐस भोपाल के मास्टर्स ने कलात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के पदक :
महाराष्ट्र ने गोल्ड,मध्यप्रदेश ने सिल्वर,तमिलनाडु ने कांस्य
पदक जीता।

एलजीऐस हॉकी टीम इस प्रकार थी :
हसन अली,फ़िरोज़ अली,अब्दुल ज़फ़र,अमृत कीरो ,साबिर अली,डाक्टर ज़फ़र हसन,माजिद कुरेशी,आमिर खान,फ़रहान अन्सारी,अल्ताफ उर रहमान,आरिफ़ बैग,सय्यद शराफ़त अली ( कप्तान),अहमद कमाल शेज़ी,फ़ज़ल मलिक ,मुईन उद्दीन कुरेशी ,अब्दुल वहीद,कोच सईद मोहम्मद खान,मैनेजर रेहान खान।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles