WPL से अनकैप्ड काशवी गौतम हुईं बाहर

0

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। सभी पांच टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि आखिरी वक्त में कुछ फ्रेंचाइजियों को अपने स्क्वाड में बदलाव भी करने पड़े हैं। अभी नया बदलाव काशवी गौतम के रूप में हुई है। काशवी गौतम महिला आईपीएल की सबसे महंगी अनकैप्ड प्लेयर थी। उन्होंने गुजरात जाइंट्स की टीम ने अपने साथ 2 करोड़ की बड़ी रकम पर जोड़ा था।

काशवी गौतम चोट के कारण टूर्नामेंट के दूसरे सत्र से बाहर हो गई हैं। गुजरात जाइंट्स ने काशवी को दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। टीम ने मुंबई की सायली सथगारे को उनके विकल्प के रूप में अपने साथ जोड़ा है। सायली की रिजर्व कीमत 10 लाख रुपए थी।

काशवी के अलावा भारतीय ऑलराउंडर कनिका आहूजा भी चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2024 से बाहर हो गई हैं। कनिका आहूजा लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की हिस्सा थी। ऐसे में अब टीम ने महाराष्ट्र की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज श्रद्धा पोखारकर को उनके विकल्प के तौर पर अपने साथ शामिल किया है। आरसीबी ने श्रद्धा को 10 लाख रुपये की रिजर्व कीमत पर टीम के साथ जोड़ा है।

पहला मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच
महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत शुक्रवार, 23 फरवरी से हो रही है। लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने उतरी। बेंगलुरु लेग में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे। बेंगलुरु में आखिरी मैच यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगी।

वहीं इसके बाद 5 मार्च से दिल्ली लेग की शुरुआत होगी। दिल्ली में 9 लीग मैच के अलावा एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here