Chief minister Dr mohan yadav, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और खेल मंत्री विश्वास सारंग हुए सम्मानित

0
Chief minister Dr mohan yadav
Chief minister Dr mohan yadav

मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा

खेल और खिलाड़ियों को सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं रहेगी।

मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ को 11 लाख रुपए देने की घोषणा।

सभी खेल संस्थाओं को दिया जाएगा अनुदान।

विभिन्न विभागों के समन्वय से खेलों को आगे बढ़ाया जएगा l 

Chief minister Dr mohan yadav
Chief minister Dr mohan yadav
Chief minister Dr mohan yadav
Chief minister Dr mohan yadav

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का म.प्र. ओलम्पिक संघ ने किया अभिनंदन 

भोपाल :19 फरवरी, 2024। मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ ने आज यहां समन्वय भवन सभागृह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,नगरी प्रशासन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया। समारोह में मध्य प्रदेश की कई बड़ी खेल हस्तियां व खिलाड़ी मौजूद थे।इस भव्य खेल समारोह अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के अलावा सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ‍कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा समन्वय भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, विधायक एवं मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, विधायक संदीप जयसवाल, ओलंम्पिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती स्मिता घाटे ,खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम सोनी, भारतीय टेनिस महासंघ के महासचिव अनिल धूपर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ,खेल मंत्री विश्वास सारंग का शाल,श्रीफल, बड़ी माला और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में 2036 और 2040 के ओलम्पिक खेलों की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है। सरकार समय रहते खेलों और खिलाड़ियों की चिंता कर रही है। प्रदेश में स्पोर्टस डिपार्टमेंट के साथ-साथ उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा आदि के साथ मिलकर खेलों को आगे बढ़ाएंगे। सभी संस्थाओं को अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओलंपिक संघ को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज जो शंखनाद हुआ है नए खिलाड़ियो के माध्यम से प्रदेश खेलों में आगे जाएगा। मध्यप्रदेश में खेल के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करें, उन्होंने नई शिक्षा नीति में खेल को पाठ्यक्रम बनाया है। यह बहुत ऐतिहासिक कदम है। भारत में खेल की महत्ता है। धनुष तोड़ कर भगवान श्रीराम ने जो पराक्रम दिखाया, वह हमारे पुरूषार्थ और पराक्रम का उदाहरण है । वह जमाना गया जब सारे खेलों में हम खाली हाथ आते थे। सारे खेलों में देश के नेतृत्व का परिवर्तन और संकल्प शक्ति से पुरस्कार आ रहे हैं। सभी प्रकार के प्रमोशन में खिलाड़ियों का ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करें …कैलाश विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेल प्रेमी और मैदानी व्यक्ति हैं। खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं उनकी समस्याओं को दूर कर देंगे। जीतने पर विनम्र बनें। समर्पण के साथ खेलें। बड़ा आदमी विन्रमता से ही बनता है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री जी ने छोटे खेलों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया है।

खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढा .. विश्वास सारंग

खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ, यादव कुश्ती के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए उनके अंदर खेल के प्रति आकर्षण है ,लगाव और भावना भी है। उन्होंने कहा कि खेल, खिलाड़ी और स्थान किसी भी सभ्य समाज के लिए आवश्यक है। पहले लोगों में खेल के प्रति उत्साह नहीं था। अभिभावक भी बच्चों को खेल से दूर रखते थे। धीरे-धीरे खेलों के प्रति सोच में परिवर्तन आया और हम खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने काम किया है उसी का परिणाम है कि हमारी महिला, पुरूष और बालकों की टीमें विश्व में विजय प्राप्त कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से खेलों में हम निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए हारने वाली हमारी टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल के उन्नयन के लिए काम किया और खेल उन्नयन के लिए चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के साथ समूह चित्र खिंचवाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।समारोह में मध्य प्रदेश ओलंपिक एवं खेल युवक कल्याण विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here