खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स : म.प्र. के एश्वर्य ने जीते दो गोल्ड, मलखंब महिला एवं पुरूष टीम ने भी जीता रजत पदक

0
4G Khelo India University Games: M.P. K Aishwarya won two golds
4G Khelo India University Games: M.P. K Aishwarya won two golds

भोपाल। चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंतर्गत मध्यप्रदेश के स्टार शूटिंग खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मी. एयर रायफल पुरूष व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में शूटिंग खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुये 02 स्वर्ण पदक अर्जित किये। एश्वर्य प्रताप सिंह मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी है। उन्होंने गुरूनानक देव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुये यह उपलब्धि दिलायी है।

एश्वर्य प्रताप सिंह, देश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चोटी के शूटिंग खिलाडी है। वर्ष 2023 में चायना होंगजाउ में आयोजित एशियन गेम्स में एश्वर्य प्रताप सिंह ने 10 मी. रायफल 3 पोजीशन स्पर्धा में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक अर्जित करने वाले भारत के पहले युवा खिलाड़ी है। हॉल ही में 09.01.2024 को एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को खेल के क्षेत्र में अविस्मर्णीय खेल उपलब्धियों अर्जित करने एवं योगदान देने के लिए महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार‘ से सम्मानित किया था। एश्वर्य प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 10 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक सहित 20 और राष्ट्रीय स्तर पर 18 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 30 पदक अर्जित कर किये हैं। वर्तमान में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल में ही प्रशिक्षणरत हैं।

म.प्र. राज्य खेल अकादमी की आशी चौकसे फायनल में
अकादमी की ही खिलाड़ी आशी चौकसे ने 50 मी. 3 पोजी. एयर रायफल इवेन्ट में फायनल में अपनी जगह बनायी है। आशी चौकसे भी म.प्र.राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी खेलो में गुरूनानक देव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही है।

मलखंब में मिले दो रजत
खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मलखंब के महिला वर्ग के मुकाबलों में टीम इवेंट में विक्रम यूनिवर्सिटी की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियेागिता के मलखंब के मुकाबलों में मुम्बई यूनिवर्सिटी की टीम 84.35 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। मध्यप्रदेश की टीम ने 81.45 के अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही और तृतीय स्थान पर सवित्री बाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी की टीम 79.45 अंकों के साथ रही।

मध्यप्रदेश की रजत पदक विजेता मलखंब महिला टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1. संजना प्रजापति, 2. सोनू मण्डावलिया, 3. चंद्रिका मिटोले, 4. पायल माण्डवलिया, 5. राजनंदनी कहार, 6. अंकिता नागर।

मलखंब पुरूष टीम के परिणाम
प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग मुकाबलें में यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई स्वर्ण पदक – 123.50 अंको के साथ।
विक्रम विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश रजत पदक – 19.85 अंकों के साथ। सावित्री बाई बाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे कांस्य पदक – 117.05 अंको के साथ।

मध्यप्रदेश की रजत पदक विजेता मलखंब पुरूष टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1. विनेष सुगंधी, 2. प्रणव कोरी, 3. प्रणीत यादव, 4. कुदन कछावा, 5. नमन गवली 6. यश मामोदिया।

आर्चरी के परिणाम
म.प्र. राज्य आर्चरी अकादमी के खिलाड़ी चिराग विद्यार्थी ने 50मी. व्यक्तिगत स्पर्धा के कम्पाउण्ड इवेन्ट में फायनल में प्रवेश कर अपना पदक सुनिश्चित किया। चिराग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कल दिनांक 22.02.2024 को आयोजित मुकाबलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी – हॉकी, आर्चरी, शूटिंग खेल में अपनी चुनौती रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here