हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति क्रिकेट : रोमांचक हुआ एमसीसीए और एनसीसीसी फाइनल मुकाबला

0

भोपाल।: भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज ओपन ग्रुप का ख़िताबी मुकाबला एमसीसीए सीनियर्स और एनसीसीसी ए के मध्य खेला जा रहा है जो कि रोमांचक दौर में पहुंच गया है। एनसीसीसी को जीत के लिए जहां 17 रन चाहिए वहीं एमसीसीए को तीन विकेट की जरूरत है।

ओल्ड चैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज एमसीसीए सीनियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमसीसीए सीनियर्स ने शिवांश चतुर्वेदी के 42 रन, प्रारब्ध मिश्रा के 27, लवीन के 26, रजनीश के 15 और प्रियांशु के 12 रनो की बदौलत 48 ओवर मे 153 रन बनाए। एनसीसीसी ए की तरफ से शुभम झावा ने 28 रन देकर 4, प्रियांशु शुक्ला ने 37 रन देकर 2 जबकि आकाश, गौतम और अविनाश ने 1-1 विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी एनसीसीसी ए की टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 42 ओवर मे 7 विकेट खोकर 137 रन बना लिए थे। एनसीसीसी ए की तरफ से मुदित भार्गव ने 28, प्रखर ने 21, गौतम ने 18 पलाश ने 16 और नितेश ने 12 रन का योगदान दिया। मीत त्रिपाठी और अविनाश नाबाद लौटे। एमसीसीए सीनियर्स की तरफ से शिवांश ने 3, अरबाज़ उद्दीन ने 2 जबकि पियूष और प्रारब्ध ने 1-1 विकेट लिया। मैच के बाद विजेता और उपविजेता और प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here