भोपाल: सैयद शकील मोहम्मद वनडे प्रतियोगिता कल से स्थानीय बावेअली क्रिकेट स्टेडियम पर खेली जाएगी। जिसका उद्घाटन ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष बीडीसीए द्वारा किया जाएगा। आयोजन सचिव हिबा शकील मोहम्मद एवं सैयद अवान शकील, सैयद अयान शकील ने बताया कि इस बार यह यह प्रतियोगिता बीडीसीए के निर्देशानुसार वनडे फॉर्मेट में आयोजित की जा रही है
जिसमें भोपाल एवं देश की नामी एकेडमी की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। उद्घाटन अवसर पर आईपीएस एवं पत्रकार एकादश के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा तथा कल ही इस प्रतियोगिता का पहला मैच भी दूसरे मैदान पर खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता दो मैदानों पर आयोजित की जाएगी।


