Shailendra Vyas को चैंनई में मिला जेपीयार बॉडी बिल्डिंग अवार्ड

0

उज्जैन: इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन,
मुंबई के तत्वावधान में तमिलनाडु बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एवं जेपीयार यूनिवर्सिटी द्वारा मिस्टर इंडिया जूनियर/ दिव्यांग्य/ वूमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन चैंनई में किया गया।

राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके को तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री थिरुमा सुब्रमण्यम, विधायक रमेश अरविंद, पदमश्री प्रेमचंद ढींगरा, वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अंतर राष्ट्रीय जनरल सेक्रेट्री चेतन पठारे, आई बी बी एफ की महा सचिव हीरल सेठ, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी ने बॉडी बिल्डिंग खेल को लगतार प्रमोट करने पर जेपीयार बॉडी बिल्डिंग अवार्ड से सम्मानित किया।

मध्यप्रदेश के बॉडी बिल्डर राजीव साहू को मिस्टर इंडिया मास्टर्स का खिताब प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here