भोपाल: प्रथम खेलो इण्डिया वूमेन ताईक्वान्डो लीग 2024 का आयोजन भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। लीग को 03 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। 21 से 24 फरवरी 2024 तक लखनऊ (उ.प्र.) में आयोजित द्वितीय चरण में देश की कुल 16 टीमों ने प्रतिभागिता की थी, जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, सीआरपीएफ, हिमाचलप्रदेश, लद्दाख, जम्मू और कष्मीर, साई और टीएफआई की टीम शामिल थी।
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 03 कांस्य पदक सहित कुल 05 पदक अर्जित किये। खिलाड़ियों ने अगले चरण के लिए भी पात्रता अर्जित कर ली है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस पदक विजेता टीम में कनिष्का शर्मा मूक बधिर है और सामान्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिभागिता करते हुये कनिष्का ने कांस्य पदक अर्जित किया है। विजेता खिलाड़ियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-
मनसी कोरी 44 किग्रा. स्पर्धा में स्वर्ण पदक।, शिवानी मालवीय 62 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक। कनिष्का षर्मा 68 किग्रा. स्पर्धा में कांस्य पदक। रागिनी मौर्य 46 किग्रा. स्पर्धा में कांस्य पदक। लक्ष्या षर्मा 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक।
खेलो इण्डिय वूमेन लीग का अंतिम चरण दिनांक 09 से 11 मार्च 2024 तक कटक (उड़ीसा) में आयोजित होना है। इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता को राशि रू. 7,000/-, रजत पदक विजेता को राशि रू. 5,000/- और कांस्य पदक विजेता को राशि रू. 3,000/- की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया है। संचालक खेल डॉ. रविकुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुये आगामी चरण के लिए शुभकामनाऐं दी है।


