भोपाल: चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेष, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में दिनांक 17 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। आज खेले गये मुकाबलों में एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण और 01 रजत पदक अर्जित किया। वही म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के 04 खिलाड़ियों द्वारा बाक्सिंग खेल का शानदार प्रदर्षन किया जिसके परिणाम में म.प्र. के चारों बॉक्सर खिलाड़ी अपने प्रतिद्विंदियों को पछाड़ते हुये सेमीफायन में प्रवेश किया और अपना पदक सुनिष्चित किया।
आज एथेलेटिक्स के मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी आदर्ष कुमार मौर्य ने 4*400 मी. स्पर्धा में 3ः29ः50 का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस इवेन्ट में आदर्ष कुमार मौर्य के अलावा, मंजीत, राषदीप कौर और गुग कौर विजेता टीम मे शामिल रहे। 4*400 मी. स्पर्धा में 3ः30ः27 का समय लेकर द्वितीय स्थान पर शिवाजी यूनिवर्सिटी और 3ः35ः43 का समय लेकर तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में आदर्ष कुमार मौर्य चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
इसी तरह अकादमी की खिलाड़ी मनीषा ने 3000 मी. स्टिपल चेस में 497 अंको के साथ 10ः38ः98 का समय लेकर रजत पदक अर्जित किया। प्रथम स्थान पर श्री गोविंद गुरू विश्वविद्यालय की खिलाड़ी भाग्यश्री नावले 739 अंको के साथ 10ः37ः57 का समय तय कर स्वर्ण पदक और तृतीय स्थान पर जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी भागवती दैवडा ने 217 अंको के साथ 10ः45ः26 का समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में मनीषा रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही है।
बॉक्सिंग अकादमी के 04 खिलाड़ियों- मलिका मोर, आयुषी अवस्थी, जिज्ञासा राजपूत और सौरभ यादव सेमीफायनल में प्रवेष कर सुनिश्चित किये 04 पदक… बॉक्सिंग खेल के मुकाबले में रविवार को खेल अकादमी की खिलाड़ी मलिका मोर ने 48-50 किग्रा. भारवर्ग में एम.एस.डी.ए.पी. की खिलाड़ी रितिका को 5-0 के स्कोर से करारी शिकस्त देकर प्रतियोगिता के सेमीफायनल में प्रवेश किया मलिका रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसी प्रतियोगिता में अकादमी की ही खिलाड़ी आयुषी ने 50-52 किग्रा. भारवर्ग में के.यू.के. विष्वद्यिालय की खिलाड़ी शिवानी को वॉक आउट कर सेमीफायनल में पहुंची। आयुषी अवस्थी बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही है।
आज हुये बॉक्सिंग खेल के मुकाबलों में अकादमी की खिलाड़ी जिज्ञासा राजपूत का 70-75 किग्रा. भारवर्ग में यूटीकेएलयू की खिलाड़ी सुनिता जेना के मध्य मुकाबला खेला गया, जिसमें पहले राउण्ड में ही जिज्ञासा ने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का बेहतर प्रदर्श न कर यूटीकेएलयू की खिलाड़ी सुनिता जेना को परास्त कर सेमीफायनल मुकाबले के लिए स्थान बनाया। इसी तरह पुरूष वर्ग में अकादमी के खिलाड़ी सौरभ यादव ने 86-92 किग्रा. भारवर्ग में यूओएम विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ई.लोषन को तीसरे राउण्ड में परास्त करते हुये सेमीफायनल मुकाबले में पहुंचे।


