Khelo India University Games : मोनिका चौधरी ने अंडर 48 भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता, बाक्सर मलिका मोर फाइनल में

0

भोपाल। आसाम में आयोजित हो रहे चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की मोनिका चौधरी (बीपीएड) रायसेन ने जूडो की -48 कि.ग्रा. इवेंट में कु. श्वेता, लवली पंजाब यूनिवर्सिटी को पराजित कर ब्रोंज मेडल जीतकर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। टीम के कोच राहुल शिंदे और मैनेजर डॉ विकास सक्सेना की अगुवाई में आरएनटीयू की मोनिका चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। मोनिका ने इस जीत का श्रेय माता-पिता, खेल और युवा कल्याण विभाग और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विशेष सहयोग को दिया।

वहीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 गुवाहाटी आसाम में कु. मलिका मोर, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 48-50 कि. ग्रा. में कु. पूजा सी.एस.आर. यूनिवर्सिटी को 5-0 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। फ़ाइनल मुक़ाबला 29.2.24 को खेला जायेगा।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे, एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति प्रो. रजनीकांत, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here