राज्य कराते अकादमी में प्रवेश हेतु विशेष प्रतिभा चयन कार्यक्रम 05 और 06 मार्च को

0

भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी में बोर्डिंग और डे-बोर्डिंग स्कीम के लिए विशेष प्रतिभा चयन कार्यक्रम तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में दिनांक 05 और 06 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में 16 से 21 आयु वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों और टॉल एण्ड टेलेन्टेड खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम की तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में खिलाड़ियों का खेल कौशल (स्पोर्ट्स स्किल) का परीक्षण होगा। द्वितीय चरण में फिटनेस टेस्ट होेंगें। तृतीय चरण में मेडीकल और पैरेन्ट्स मीटिंग के बाद खिलाड़ियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। यहां उल्लेखनीय है कि कराते में मध्यप्रदेश पूर्व में 12 वर्ष तक राष्ट्रीय चैम्पियन जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में कराते की दोनों विधाओं के लिए पृथक-पृथक दिन निर्धारित किया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

चयन कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। खिलाड़ियों को चयनित होने पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, उपकरण और आवास-भोजन की सुविधा प्राप्त होंगी। खिलाड़ियों का चयन मैरिट आधार पर उपलब्ध सीटों के अनुसार किया जायेगा। अप्रैल-मई माह में द्वितीय चरण का प्रतिभा चयन कार्य्रक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें नवोदित खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में सम्पर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here