women’s cricket टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर पड़ा छापा

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के खिलाफ वडोदरा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। दरअसल, बीते शनिवार को पुलिस ने उनके घर छापेमारी की थी जिसमें उनके आवास से 1 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई थी। पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि अरोठे के प्रतापगंज आवास से 1 करोड़ की नकदी बैग में भरी हुई मिली।

पुलिस को मिली थी खुफिया जानकारी
पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है, “पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने जब अरोठे के घर छापा मारा तो 1 करोड़ रुपए कैश मिला। अरोठे से जब इसके बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इसीलिए यह नकदी सीज कर ली गई।” पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी हुई थी। हमें घर से 1 करोड़ की नकदी मिली।

पुलिस ने दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तुषार अरोठे के घर यह नकदी उनके बेटे ऋषि के अपार्टमेंट से आई थी। ऋषि पर पहले से क्रिकेट में सट्टेबाजी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया है कि तुषार के अलावा उनके दो सहयोगियों के पास से भी 38 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों सहयोगियों को CRPC की धारा 102 के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here