25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

table tennis: भारत को मिला ओलंपिक कोटा

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। पिछले महीने बुसान में विश्व टीम चैम्पियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट थी और इसके समापन के बाद टीम स्पर्धाओं में सात स्थान बचे थे जिनके लिए टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया।
आईआईटीएफ ने कहा, ‘‘ताजा विश्व टीम रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग की जो टीम क्वालीफाई नहीं कर सकीं, उन्होंने पेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया। ’’ महिलाओं की स्पर्धा में भारत 13वीं रैंकिंग पर काबिज था, उसने पोलैंड (12), स्वीडन (15) और थाईलैंड के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पुरुष टीम स्पर्धा में क्रोएशिया (12), भारत (15) और स्लोवेनिया (11) ने भी पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles