भारत के Dr Vikram Batham का दोहा में सर्वश्रेष्ठ तैराकी प्रदर्शन

0
India's Dr Vikram Batham best swimming performance in Doha
India's Dr Vikram Batham best swimming performance in Doha

भोपाल।कतर दोहा में 23 से 3 मार्च 2024 तक आयोजित वर्ल्ड मास्टर एक्वेटिक चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने बाली स्विमिंग टीम के सदस्य डॉक्टर विक्रम बाथम ने अपनी व्यक्तिगत इवेंट्स 50 मीटर Breast stroke में 38:00 सेकेंड का समय निकालते हुए 12th स्थान प्राप्त किया है। साथ ही भारत की ओर से भाग लेने बाली रिले टीम ने भी दो रिले इवेंट्स 50×04 मीटर मेडले रिले और 50×04 मीटर फ्री स्टाइल रिले मै क्रमशः 8th और 7th स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। रिले इवेंट्स में डॉक्टर विक्रम बाथम के साथ दिल्ली से 2 तैराक बिजेंदर सिंह टोकस एवं जोसेफ कोक और केरला से 01 तैराक जोशी जोसेफ शामिल थे।

विक्रम बाथम ने कहा कि इस वर्ल्ड मास्टर चैंपियनशिप मे यह स्थान प्राप्त करना हमारे लिए एवं मेरे देश के लिए एक सम्मान जनक बात है। डॉक्टर विक्रम बाथम की इस उपलब्धि पर भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ,वरिष्ठ तैराक डॉक्टर के सी रैकवार,मनोज बाथम, गौर तरण पुष्कर के संचालक संतोष कटियार,प्रतीक कटियार,बृजभान धाकड़ एवं अन्य मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेस के तैराकी सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here