Radharaman sports Vihaan 2024 : पंकज ठाकरे ने जीता कैरम मुकाबला

0
Radharaman sports Vihaan 2024: Pankaj Thackeray won
Radharaman sports Vihaan 2024: Pankaj Thackeray won

भोपाल ।राधारमण समूह के वार्षिकोत्सव विहान 2024 के तहत चल रही खेल प्रतियोगिताओं में आज कैरम के फाइनल मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में विभिन्न महाविद्यालयों के 25 खिलाडियों ने भाग लिया। विभिन्न राउंड्स में आगे बढ़ने के बाद प्रतिमा, अंश, पंकज ठाकरे और साहिल खान के बीच फाइनल के लिए मुकाबला हुआ। इस मुकाबले को आर ई सी के पंकज ठाकरे ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया जबकि आर आई टी एस के साहिल खान रनर अप रहे। कल गोला फेंक, बैडमिंटन, आर्म रैसलिंग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इस अवसर पर राधारमण समूह के डायरेक्टर आर एंड डी डॉ पीके लहरी राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. प्रमेंद्र रघुवंशी, आरआई टी एस के डायरेक्टर डॉ. आर के पांडेय राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर अनुराग जैन,राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर शैलेंद्र लहरिया , राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस के डायरेक्टर राजीव मालवीय तथा डीन एसबी खरे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here