lnct sports : खेलोत्सव ग्रैंड फिनाले में रायसेन कैंपस ओवरऑल चैंपियन

0

भोपाल।एलएनसीटी द्वारा आयोजित खेलोत्सव ग्रैंड फिनाले का आयोजन एलएनसीटी कॉलेज रायसेन रोड भोपाल पर किया गया। जिसमें एलएनसीटी ग्रुप के जेएनसीटी कैंपस, ऋषि राज कैंपस, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कोलार केंपस, एलएनसीटी रायसेन कैंपस के बीच बैडमिंटन, शतरंज, चाइनीस चेकर, कैरम, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फूटसल, इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डॉ. अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, डॉ अखिलेश पांडे कुलपति विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डा मुकेश चंसोरिया,डॉ सुनील सिंह ओएसडी एलएनसीटी ग्रुप पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, आकाश दुबे आईटी हेड, डॉ. रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार मैं खिलाड़ियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया।

आज खेले गए मुकाबलो में बैडमिंटन महिला वर्ग में श्रेयांशी सोनी आईओटी एलएनसीटी ने सानिया सेठिया बीबीए एलएलबी एलएनसीटीयू को 15-7, 15-5 से हराकर खिताब जीता।बैडमिंटन पुरुष वर्ग के फाइनल में अक्षत तिवारी एलएनसीटी इसी ने सरोज रेगमी बीपीईएस को 15-8,12-15,15-5 से हराकर खिताब जीता।

टेबल टेनिस महिला में तनु गौर एआईडीएस सीएसई एलएनसीटी ने अनमता बी वीपीटी जेएनसीपी को 2-0 से हराकर खिताब जीता। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में गर्वित शर्मा आईओटी एलएनसीटी ने आयुष श्रीवास्तव एआईएमएल को 3-2 हराकर खिताब अपने नाम किया।चाइनीस चेकर पुरुष में ऋषिराज डेंटल कालेज के खिलाड़ी के. संदीप कुमार प्रथम एवं आदित्य चौबे बी फार्मा एलएनसीटी द्वितीय स्थान पर रहे।चाइनीस चेकर महिला में ऋषिराज डेंटल कालेज की विधि अग्रवाल प्रथम एवं शुभित मिश्रा इसी एलएनसीटी द्वितीय स्थान पर रहीं।

lnct sports: Raisen Campus overall champion
lnct sports: Raisen Campus overall champion

शतरंज पुरुष में सूर्यांश गौर एलएनसीटी सीएसई आईओटी प्रथम एवं अर्जुन भारद्वाज सीएसई एलएनसीटी द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज महिला में ऋषिराज की संस्कृति सिंह प्रथम एवं उत्तरा देशमुख एलएनसीटीयू द्वितीय स्थान पर रही। कैरम पुरुष में एलएनसीटीयू बीए एलएलबी के आवेश गुप्ता प्रथम एवं अंशुल शर्मा ऋषिराज बीडीएस द्वितीय स्थान पर रहे।कैरम महिला में ऋषिराज की तनिष्का पासी प्रथम एवं शालिनी परमार द्वितीय स्थान पर रही।

वॉलीबॉल पुरुष में एलएनसीटी ने ऋषिराज को 25-18, 25-14 से हराकर खिताब जीता।फूटसल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटीई एआईडीएस ने एलएनसीटीयु एमबीबीएस को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एलएनसीटी की ओर से लक्ष्य ने तीन गोल यश एवं सैयद अबीर ने एक-एक गोल किए प्रतियोगिता में फिजिकल एजुकेशन के छात्रों ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here